लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने कथित फलस्तीनी हमलावर का पारिवारिक मकान गिराया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 13:50 IST

Open in App

यरुशलम, नौ जुलाई (एपी) इजराइल ने वेस्ट बैंक में इजराइलियों पर जानलेवा हमले करने के आरोपी एक फलस्तीनी-अमेरिकी शख्स के परिवार के मकान को बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया।

उसने इस व्यक्ति की अलग रह रही पत्नी के अनुरोध भी ठुकरा दिया जिसमें उसने कहा कि वह इस मकान में बमुश्किल ही कभी रहा है। वह अपने तीन बच्चों के साथ इसमें रहती थी।

अमेरिका ने मकान को ध्वस्त किए जाने की निंदा की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘किसी व्यक्ति के कृत्यों के कारण पूरे परिवार का घर नहीं गिराया जाना चाहिए। वेस्ट बैंक में तनाव कम करने की काफी आवश्यकता है। दंड स्वरूप मकान गिराए जाने से ऐसे वक्त में तनाव ही बढ़ेगा जब हर किसी को शांति स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’

प्राइस ने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने वरिष्ठ इजराइली समकक्ष के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है।

इजराइली सेना रात को तुरमस अय्या गांव में घुसी और मकान को चारों तरफ से घेर लिया। सेना ने नियंत्रित विस्फोटकों की मदद से दो मंजिला मकान को गिरा दिया।

इजराइल का कहना है कि मुंतसर शालाबी ने दो मई को गोलीबारी की जिसमें इजराइली छात्र येहुदा ग्वेता मारा गया और दो अन्य घायल हो गए। हमले के कुछ दिनों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी पत्नी सना शालाबी ने कहा कि वे कई सालों से अलग रह रहे हैं और मुंतसर अपना ज्यादातर वक्त न्यू मेक्सिको में बिताता है जहां उसने तीन और महिलाओं से शादी की। पूरे परिवार के पास अमेरिका की नागरिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब