लाइव न्यूज़ :

इजराइल मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों की याद में स्मारक बनाने पर कर रहा विचार

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:35 IST

Open in App

ऐलात (इजराइल), 24 नवंबर इजराइल का दक्षिणी तटवर्ती शहर ऐलात अमेरिका में 11 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों की तरह मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों की याद में एक चौक बनाने पर विचार कर रहा है।

मुंबई में 2008 में आतंकवादी हमले के दौरान यहूदियों के उपासना स्थल चबाड हाउस को भी निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने चार दिनों तक मुंबई में भारी तबाही मचायी थी। चबाड हाउस में छह यहूदियों समेत मुंबई में कम से कम 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे ।

ऐलात में प्रवासी यहूदियों के लिए सितार आर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों ने पीटीआई को बताया, ‘‘हमने मुंबई हमलों के पीड़ितों की याद में एक स्मारक स्थापित करने के लिए ऐलात के मेयर मीर इत्जाख हा लेवी से बात की है। मेयर ने कहा कि वह उस समिति में है जो चौक और चौराहे आदि की स्थापना, नामकरण के संबंध में फैसला करती है । उन्हें मदद कर काफी खुशी होगी।’’

प्रतिनिधियों ने कहा, ‘‘इसके अलावा, मेयर ने भारत-इजराइल मैत्री चौक या महात्मा गांधी चौक भी स्थापित करने का सुझाव दिया जहां मुंबई हमले के पीड़ितों की याद में शिला लगायी जा सकती है । ’’

शहर में चबाड मूवमेंट का सिनेगॉग, चबाड हाउस में हमले में मारे गए छह यहूदियों की याद में एक पट्टिका भी लगाने पर विचार कर रहा है । सितार आर्गेनाइजेशन ने बताया, ‘‘सिनेगॉग के प्रवेशस्थल पर एक पट्टिका लगायी जाएगी। ’’

पिछले सप्ताह बीरसेबा शहर में चबाड हाउस ने मुंबई हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल