लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने तेल रिसाव के बाद समुद्र तटों को बंद किया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 20:34 IST

Open in App

यरूशलम, 21 फरवरी (एपी) समुद्र में तेल रिसाव के कई दिन बाद इजराइल ने रविवार को अगले नोटिस तक अपने सभी भूमध्यसागरीय तटों को बंद कर दिया।

रिसाव के बाद कई टन तेल 100 मील से अधिक दूरी तक फैल गया है जिसे देश की सर्वाधिक भीषण पारिस्थितिकी आपदाओं में से एक माना जा रहा है।

पिछले सप्ताह भीषण तूफान के बाद समुद्र में तेल फैल गया था। हालांकि, तेल रिसाव के सही कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।

इजराइल के ‘नेचर एंड पार्क्स अथॉरिटी’ ने इस घटना को देश के इतिहास में सर्वाधिक भीषण पारिस्थितिकी आपदाओं में से एक करार दिया है जिससे समुद्री जीव-जंतुओं के लिए खतरा पैदा हो गया है।

स्वयंसेवी शनिवार को तेल की परत हटाने के काम में मदद करने पहुंचे, लेकिन इनमें से कई लोग इसकी गंध के चलते बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इजराइल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार को अगले नोटिस तक अपने सभी भूमध्यसागरीय तटों को बंद कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना