लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने खुद पर हुए रॉकेट हमले के बाद गाजा पर बरसाए बम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 15:51 IST

इजराइल के सरकारी प्रसारणकर्ता केएएन11 ने तस्वीरें जारी की जिसमें सुरक्षा गार्ड नेतन्याहू को ‘रेड अलर्ट’ के बारे में बताता नजर आ रहा है। इससे पहले, 10 सितंबर को लिकुड पार्टी के प्रमुख को दक्षिणी शहर अशदोद में एक चुनावी रैली छोड़कर जाना पड़ा था क्योंकि गाजा पट्टी से हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल के सैन्य विमान ने बुधवार को गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए।बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को एक रैली बीच में ही छोड़ दी थी।

गाजा पट्टी की ओर से रॉकेट दागे जाने के बाद इजराइल के सैन्य विमान ने बुधवार को गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए। सेना ने यह जानकारी दी। उसका कहना है कि हमास के कब्जे वाले गाजा पट्टी से रॉकेट दागे जाने के बदले में उन्होंने यह हमला किया है।

इससे पहले गाजा की ओर से रॉकेट दागे जाने के सायरन की आवाज आने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को एक रैली बीच में ही छोड़ दी थी। वह अगले दिन होने वाली पार्टी की प्राइमरी के लिए प्रचार कर रहे थे। हाल के महीनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब रॉकेट की आवाज सुनने के बाद उन्हें कोई कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा हो।

इजराइल की सेना ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘गाजा पट्टी से इजराइल क्षेत्र की ओर प्रक्षेपास्त्र दागा गया जिसे आयरन डोम रक्षा प्रणाली ने रोक लिया।’’ इसमें कहा गया कि प्रक्षेपास्त्र दागने के बाद फलस्तीन एनक्लेव के निकट और दक्षिणी शहर अश्केलॉन में सायरन बजने लगे। अश्केलॉन में ही प्रधानमंत्री रैली कर रहे थे।

इजराइल के सरकारी प्रसारणकर्ता केएएन11 ने तस्वीरें जारी की जिसमें सुरक्षा गार्ड नेतन्याहू को ‘रेड अलर्ट’ के बारे में बताता नजर आ रहा है। इससे पहले, 10 सितंबर को लिकुड पार्टी के प्रमुख को दक्षिणी शहर अशदोद में एक चुनावी रैली छोड़कर जाना पड़ा था क्योंकि गाजा पट्टी से हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे थे।

इजराइल की सेना ने बताया कि पिछले हफ्ते गाजा से इजराइल की ओर दो रॉकेट दागे गए थे। इसके जवाब में इजराइल के दो लड़ाकू विमानों ने हमास के प्रतिष्ठानों पर बम बरसाए थे।

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा