लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने जेल तोड़ भागे छह फलस्तीनी कैदियों की तलाश शुरू की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:39 IST

Open in App

तेल अवीव, छह सितंबर (एपी) इजराइल ने अति सुरक्षित जेल तोड़कर भागे छह फलस्तीनी कैदियों को दोबारा पकड़ने के लिए सोमवार को देश के उत्तरी हिस्से और कब्जे वाले पश्चिमी तट पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान की शुरुआत की।

जेल से कैदियों की भागने की घटना यहूदी नववर्ष से पहले सुरक्षा व्यस्था में शर्मनाक सेंध को प्रतिबिंबित करती है जब इजराइली देश के उत्तरी हिस्से में गैलीली समुद्र तट पर छुट्टियां मनाने जाते हैं।

माना जा रहा है कि कैदी छिप गए हैं और ऐसा कोई संकेत नहीं है कि इजराइली अधिकारी उन्हें तत्काल खतरे के रूप में देखते हैं।

फलीस्तीनी प्राधिकरण ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन राष्ट्रपति महमूद अब्बास की फतह पार्टी ने जेल से भागने की घटना की प्रशंसा की है।

इजराइली अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सड़कों पर अवरोधक लगाए हैं और इलाके में गश्त की जा रही है। इजराइली रेडियो ने बताया कि जेल तोड़ने की और घटनाओं को रोकने के लिए 400 कैदियों को दूसरे स्थान पर भेजा गया है। रेडियो ने बताया कि कैदी गीलबोआ जेल से सुरंग बनाकर भागे। यह जेल पश्चिमी तट के उत्तर में स्थित है और अति सुरक्षित माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल