लाइव न्यूज़ :

इज़राइल ने 5 से 11 साल के बच्चों का कोविड-रोधी टीकाकरण शुरू किया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:17 IST

Open in App

तेल अवीव, 23 नवंबर (एपी) इज़राइल ने मंगलवार को पांच साल से 11 साल की उम्र के बच्चों का कोविड-रोधी टीकाकरण शुरू कर दिया।

इज़राइल हाल ही में कोविड महामारी की चौथी लहर से उबरा है, और पिछले कुछ हफ्तों से संक्रमण के दैनिक मामले भी अपेक्षाकृत कम आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि नए संक्रमण से ज्यादातर बच्चे और किशोर प्रभावित हुए हैं।

उपचाराधीन मरीजों में से लगभग आधे मरीज पांच से 11 वर्ष की आयु के बच्चे हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि नया टीकाकरण अभियान संक्रमण को कम करने में मदद करेगा और शायद एक नई लहर पर विराम भी लगाएगा।

इज़राइली मीडिया के अनुसार, इस आयु वर्ग के लिए शुरू टीकाकरण के पहले दिन टीके लगवाने वालों की संख्या कम रही है। अभिभावकों को अपने बच्चों के टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के आज ही खुद अपने बेटे के साथ पहुंचने की उम्मीद है।

नब्बे लाख से अधिक आबादी वाले इज़राइल में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से 13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 8,100 से अधिक मौत हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा