लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने आतंकवाद के आरोप में फलस्तीन के अधिकार समूहों को प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 00:02 IST

Open in App

यरूशलम, 22 अक्टूबर (एपी) इजराइल ने फलस्तीन के छह प्रमुख मानवाधिकार समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए शुक्रवार को उनपर प्रतिबंध लगा दिया। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

ऐसा लगता है कि इस घोषणा के बाद इजराइल के लिये उनके दफ्तरों में छापा मारने, संपत्ति जब्त करने, कर्मचारियों को गिरफ्तार करने और समूहों के समर्थन में सार्वजनिक रूप से विचार व्यक्त करने को आपराधिक बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। जिन संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें से अधिकतर इजराइल के साथ-साथ फिलिस्तीनी प्राधिकरण के कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन का दस्तावेजीकरण करते आए हैं।

प्रतिबंध का सामना करने वालों 1979 में स्थापित मानवाधिकार समूह अल-हक, अदामीर अधिकार समूह, 'डिफेंस फॉर चिल्ड्रन इंटरनेशनल-पैलेस्टाइन', 'बिसान सेंटर फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट', 'यूनियन ऑफ पैलेस्टाइन वुमेन कमिटीज' और 'यूनियन ऑफ एग्रीकल्चर वर्क कमिटीज' शामिल हैं।

फलस्तीनी प्राधिकरण ने इजराइल की इस घोषणा की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना