लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में एयरबेस पर हमला किया, एक सैनिक समेत पांच की मौत

By भाषा | Updated: June 3, 2019 10:00 IST

सूत्र ने बताया कि शेष रॉकेटों ने एक सैनिक की जान ले ली जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। इसके अलावा हथियार डिपो को नुकसान पहुंचा है। इजराइल ने कहा कि उसने पड़ोसी देश से रॉकेट दागे जाने के जवाब में हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीरिया ने इजराइल पहल लगाया हमले का आरोप, कम से कम 5 लोगों की मौतहोम्स प्रांत में एक एयरबेस को बनाया गया निशाना, हथियार डिपो को हुआ नुकसान

सीरिया ने इजराइल पर आरोप लगाया कि उसने होम्स प्रांत में एक एयरबेस को निशाना बनाया है। 24 घंटे के अंदर यह दूसरा ऐसा हमला है। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने सैन्य सूत्र के हवाले से खबर दी है कि सीरिया के हवाई रक्षा प्रणाली ने रविवार को इजराइल के एक हमले को नाकाम कर दिया और टी-4 एयरबेस को निशाना बनाकर दागे गए दो रॉकेटों को मार गिराया।

सूत्र ने बताया कि शेष रॉकेटों ने एक सैनिक की जान ले ली जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। इसके अलावा हथियार डिपो को नुकसान पहुंचा है। ब्रिटेन के ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि सीरिया के एक सैनिक समेत पांच लोगों की मौत हुई है। इसने कहा कि हमले ने रॉकेट डिपो को भी नष्ट कर दिया है।

निगरानी संस्था ने कहा कि सीरियाई सेना के अलावा, एयरबेस पर ईरानी लड़ाके और हिज़्बुल्ला के अर्द्धसैनिक बल भी मौजूद थे। इजराइल ने कहा कि उसने पड़ोसी देश से रॉकेट दागे जाने के जवाब में हमला किया है।

संस्था ने कहा कि राजधानी के दक्षिण में हुए हमले में सीरियाई सैनिक और विदेशी लड़ाकों समेत 10 लोग मारे गए हैं। इजराइल ने ईरान और हिज़्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाने के नाम पर सीरिया पर सैकड़ों हवाई हमले किए हैं। इजराइल कहता है कि वह अपने कट्टर दुश्मन ईरान को सीरिया में सैन्य रूप से घुसने से रोकने के लिए दृढ़ है। सीरिया में ईरान समर्थित राष्ट्रपति बशर अल असद आठ साल की लड़ाई के बावजूद पद पर बने हुए हैं। इस लड़ाई में 3,70,000 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :सीरियाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा