लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने हमास को निशाना बनाते हुए गाजा पर हमला किया, फलस्तीनी बस्तियों पर राकेट दागे थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2019 12:58 IST

सेना ने कहा कि पूर्व के अभियानों से इतर हमले में इस्लामी जिहाद को निशाना नहीं बनाया गया बल्कि इस बार निशाने पर हमास था जिसका वास्तव में गाजा पर नियंत्रण है और अब तक उसे हिंसा से दूर रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा, “गाजा पट्टी से इजराइली क्षेत्र में दो रॉकेट दागे गए थे” और वायु सुरक्षा द्वारा इन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया गया।सेना ने कहा कि वह गाजा में “फिलहाल हमास के आतंकी ठिकानों को निशाना बना रही है।”

इजराइल ने हमास को निशाना बनाते हुए गाजा पर शनिवार को फिर हमला बोला। सेना ने कहा कि दो दिन पूर्व शुरू हुए संघर्ष विराम के बावजूद फलस्तीनी बस्तियों से रॉकेट दागे गए थे।

सेना ने कहा कि पूर्व के अभियानों से इतर हमले में इस्लामी जिहाद को निशाना नहीं बनाया गया बल्कि इस बार निशाने पर हमास था जिसका वास्तव में गाजा पर नियंत्रण है और अब तक उसे हिंसा से दूर रखा गया था। इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा, “गाजा पट्टी से इजराइली क्षेत्र में दो रॉकेट दागे गए थे” और वायु सुरक्षा द्वारा इन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया गया।

सेना ने कहा कि वह गाजा में “फिलहाल हमास के आतंकी ठिकानों को निशाना बना रही है।” फलस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि इजराइली हमले क्षेत्र के उत्तर में हमास के दो ठिकानों पर लक्षित थे। इजराइल ने मंगलवार को एक अभियान में इस्लामी जिहाद के एक सर्वोच्च कमांडर की हत्या की थी।

यह संगठन गाजा पट्टी क्षेत्र में हमास के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली फलस्तीनी चरमपंथी समूह है। इस हमले के तत्काल बाद इस्लामी जिहाद द्वारा इजराइल में जवाबी रॉकेट हमले किये गए। इन हमलों की वजह से देश के दक्षिणी और मध्य क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित ठिकानों में पनाह लेनी पड़ी।

इजराइली सेना ने कहा कि लड़ाई में उसके इलाके में करीब 450 रॉकेट दागे गए और वायु रक्षा ने उनमें से दर्जनों को आसमान में ही नष्ट कर दिया। इसके जवाब में इजराइली वायुसेना ने भी हवाई हमले किये। दो दिनों तक चली हिंसा में 134 फलस्तीनी मारे गए थे जबकि इजराइल की तरफ किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। इसके बाद गुरुवार सुबह दोनों पक्षों में संघर्षविराम पर सहमति बनी थी। 

टॅग्स :इजराइलसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल