लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने यहूदी व्यक्ति की हत्या किए जाने के मामले में संदिग्ध अरबी लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:42 IST

Open in App

यरुशलम, 20 जून (एपी) इजराइली पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने पिछले महीने हुई नस्लीय हिंसा के दौरान एक इजराइली यहूदी व्यक्ति की हत्या के मामले में आठ संदिग्ध अरबी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

लोद शहर में अरब लोगों और यहूदियों के बीच संघर्ष के दौरान पत्थर फेंके जाने के बाद 56 वर्षीय यिगल येहोशुआ की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि यरुशलम में फलस्तीनी प्रदर्शनकारी और इजराइली पुलिस अप्रैल और मई में रमजान के पवित्र महीने के दौरान सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध और दर्जनों फलस्तीनी परिवारों को स्थानीय निवासियों द्वारा बेदखल करने के प्रयासों के दौरान कई बार भिड़ गए थे।

संघर्ष यरूशलम में पवित्र स्थल तक फैल गया था, जिससे इजराइल के शहरों में भीड़ हिंसा बढ़ गई और 11-दिन तक गाजा युद्ध चला।

लोद और मिश्रित शहरों में, यहूदियों और अरबों के समूहों ने एक दूसरे से लड़ाई की और पड़ोस में तोड़फोड़ की, कारों और दुकानों को आग लगा दी और दूसरी तरफ से आने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला किया।

पुलिस और इजराइल की शिन बेट सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि लोद के छह अरब निवासियों और वेस्ट बैंक के दो फलस्तीनियों को येहोशुआ की कार पर पथराव करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा