लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की मंजूरी

By भाषा | Updated: November 15, 2021 09:34 IST

Open in App

यरूशलम, 15 नवंबर (एपी) इजराइल ने पांच से 11 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की रविवार को मंजूरी दे दी।

अमेरिकी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में इसी आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने की मंजूरी दी थी। इसी पृष्ठभूमि में इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी यह फैसला लिया।

इजराइल, अपनी वयस्क और किशोरवय आबादी के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू करने वाले दुनिया के पहले देशों में से एक था। उसने इन गर्मियों में टीके की अतिरिक्त खुराक देने का एक व्यापक अभियान भी चलाया था और ऐसा करने वाला भी वह पहला देश था।

विशेषज्ञों का कहना है कि इजराइल के त्वरित टीकाकरण प्रयासों के कारण ही कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सका और इसके डेल्टा स्वरूप के प्रकोप को भी काबू में किया जा सका।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. नाचमैन ऐश ने बच्चों को फाइजर/बायोएनटेक का टीका लगाने की विशेषज्ञ सलाहकारों की अनुशंसा स्वीकार कर ली है। इसमें कहा गया कि अधिकतर सलाहकारों का यह मानना है कि टीके के लाभ इसके जोखिम के मुकाबले कहीं अधिक हैं।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान शुरू करने की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा