लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने परमाणु वार्ता में ईरान के खिलाफ कड़ा रूख अपनाने की अपील की

By भाषा | Updated: December 5, 2021 17:51 IST

Open in App

तेल अवीव, पांच दिसंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को विश्व शक्तियों से अपील की कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम कसने के लिए उसके खिलाफ कड़ा रूख अपनाए जाएं।

परमाणु समझौते को फिर से शुरू करने के लिए विश्व शक्तियों की ईरान के साथ वार्ता को लेकर इजराइल चिंतित है। ईरान ने पिछले हफ्ते वियना में वार्ता बहाल होने पर अपने कड़े रूख से पीछे हटने के संकेत दिए और कहा कि पिछले दौर की वार्ता में जो चर्चाएं हुईं थी उन पर फिर से बातचीत हो सकती है। साथ ही ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम की गति धीमी नहीं कर रहा है, जिसका असर वार्ता पर पड़ सकता है।

वियना में हुई वार्ता का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर फिर से प्रतिबंध लगाना है।

ईरान के साथ 2015 के परमाणु समझौते का इजराइल विरोधी रहा है और उसका कहना है कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर लगाम कसने में यह कारगर साबित नहीं होगा और इजराइल के साथ लगते देशों में ईरान की सेना की संलिप्तता का समाधान भी इससे नहीं होगा।

इजराइल वार्ता में शामिल नहीं है लेकिन वार्ता के दौरान इसने यूरोपीय एवं अमेरिकी सहयोगियों के साथ संवाद कायम रखा। वार्ता इस हफ्ते फिर शुरू होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला