लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को अलग-थलग करना दुनिया के लिए 'नुकसानदेह' : इमरान खान

By भाषा | Updated: December 16, 2021 01:42 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 15 दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के लोगों का समर्थन करने का आग्रह करते हुए,बुधवार को कहा कि युद्धग्रस्त राष्ट्र को अलग-थलग कर देना दुनिया के लिए "नुकसानदेह" होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि अफगानिस्तान पर शीर्ष समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए खान ने कहा कि पाकिस्तान मानवीय संकट को टालने के लिए हर संभव तरीके से अफगान लोगों का समर्थन करेगा।

इससे पहले एक ट्वीट में, पीएमओ ने खान के हवाले से कहा था कि "अफगानिस्तान से अलग होना दुनिया के लिए नुकसानदेह होगा"।

बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि दुनिया अफगानिस्तान से कट जाने की गलती नहीं दोहराएगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के कमजोर लोगों का समर्थन करने का आग्रह किया।"

प्रधानमंत्री खान ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि पाकिस्तान पहले ही अफगानिस्तान को पांच अरब रुपये की मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें खाद्य वस्तुएं और आपातकालीन चिकित्सा आपूर्ति शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला