लाइव न्यूज़ :

इस्लामवाद प्रमुख सुरक्षा खतरा: पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ब्लेयर की चेतावनी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:06 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, आठ सितंबर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने सोमवार को कहा कि चरमपंथी इस्लाम की विचारधारा के रूप में और इस तरह के मकसद को हासिल करने के लिहाज से हिंसा के इस्तेमाल, दोनों ही रूपों में, इस्लामवाद दुनिया के लिए सबसे प्रमुख सुरक्षा खतरा है।

अमेरिका में 2001 में हुए 9/11 के आतंकवादी हमले की 20वीं बरसी के मौके पर लंदन के थिंक टैंक रॉयल यूनाइटेड सर्विसेस इंस्टीट्यूट (आरयूएसआई) में भाषण देते हुए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री और इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज के संस्थापक ब्लेयर ने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान में हाल में तालिबान का कब्जा इस बात की चेतावनी है कि चरमपंथी इस्लाम के खतरे को ऐसे ही अनदेखा नहीं किया जा सकता।

तालिबान को ‘चरमपंथी इस्लाम के वैश्विक आंदोलन’ का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मुहिम में अनेक अलग-अलग संगठन शामिल हैं, लेकिन वे समान बुनियादी विचारधारा साझा करते हैं।

ब्लेयर ने कहा, ‘‘चरमपंथी इस्लाम न केवल इस्लामवाद यानी धर्म को राजनीतिक सिद्धांत बनाने में भरोसा करता है, बल्कि इसे पाने के लिए सशस्त्र संघर्ष जरूरी हो तो उसकी जरूरत को भी जायज ठहराता है। अन्य इस्लामवादी ऐसा ही नतीजा चाहते हैं लेकिन हिंसा से बचते हैं। लेकिन विचारधारा खुले, आधुनिक, सांस्कृतिक रूप से सहिष्णु समाज के साथ अपरिहार्य टकराव वाली ही है। मेरे विचार से इस्लामवाद, विचाराधारा और हिंसा दोनों ही तौर पर प्रमुख सुरक्षा खतरा है तथा इसे नहीं रोका गया तो यह हमें ही नुकसान पहुंचाएगा।’’

ब्लेयर ने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के मद्देनजर संवेदनशील स्थितियों का आकलन करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 ने हमें घातक वायरसों के बारे में सबक सिखाया है।’’

जब अफगानिस्तान में अल-कायदा के खिलाफ अमेरिका नीत नाटो की मुहिम में ब्रिटेन शामिल हुआ था, तब ब्लेयर प्रधानमंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल