लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में 2005 के हमले में शामिल इस्लामिक आतंकवादी को उम्र कैद की सजा

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:00 IST

Open in App

जकार्ता, आठ दिसंबर (एपी) इंडोनेशिया की एक अदालत ने एक इस्लामिक आतंकवादी को बुधवार को उम्र कैद की सजा सुनाई। उसे 2005 में एक बाजार में हमले में इस्तेमाल बम को तैयार करने का दोषी पाया गया, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी और वह 16 साल से गिरफ्तारी से बचा रहा था।

उपिक लवंगा ‘प्रोफेसर’ के रूप में जाना जाता है और वह जेमाह इस्लामिया आतंकवादी नेटवर्क का प्रमुख सदस्य है। इस संगठन को अमेरिका ने आतंकवादी समूह घोषित किया है।

इस समूह को इंडोनेशिया के बाली में 2002 के बम हमले समेत अन्य तथा फिलीपींस में हुए हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। बाली के हमले में 202 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से ज्यादातर विदेशी पर्यटक थे।

पूर्वी जकार्ता जिला न्यायालय ने 43 वर्षीय लवंगा को पोसो जिले के टेंटेना बाजार में 28 मई, 2005 को हुए हमले में संलिप्त होने का दोषी पाया। इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 91 घायल हो गए थे, जिनमें से ज्यादातर ईसाई थे। मध्य सुलावेसी प्रांत के पोसो में मुस्लिम-ईसाई के बीच संघर्ष में 1998-2002 के बीच कम से कम 1,000 लोगों की मौत हुई थी। लवंगा ने कहा कि वह इस फैसले पर याचिका दायर करेगा। उसने यह दलील दी कि उसने बम बनाने में मदद जरूर की लेकिन हमले नहीं किए और उसे यह पता नहीं था कि बम का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा। लवंगा पोसो से 2005 के हमले के बाद फरार हो गया था और एक किसान के रूप में पत्नी और बच्चे के साथ लामपुंग में रह रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक