लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में ‘देश विरोधी भाषण’ देने के आरोप में इस्लामिक उपदेशक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 16:09 IST

Open in App

ढाका, आठ अप्रैल बांग्लादेश में पुलिस ने 27 वर्षीय एक इस्लामिक उपदेशक को ‘‘देश के विरुद्ध भाषण’’ देने और व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक बार फिर गिरफ्तार किया है। इस बार आरोपी को डिजिटल सुरक्षा कानून (डीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया में आयी खबरों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

रैपिड एक्शन बटालियन के निदेशक (कानून एवं मीडिया) कमांडर खानडाकेर अल मोइन ने बताया कि रफीकुल इस्लाम मदनी को उत्तरी बांग्लादेश के नेत्रकोना जिले में उसके पैतृक घर से पकड़ा गया। वह सावतुल हीरा मदरसा का निदेशक है।

‘द ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, ‘‘शिशु वक्ता’’ के नाम से मशहूर मदनी पर देश के विरुद्ध टिप्पणियां करने के साथ ही अशांति भड़काने के आरोप में डिजिटल सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब मदनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा का विरोध करने के लिए ढाका में मदनी के साथ 30 अन्य लोगों को 25 मार्च को गिरफ्तार किया था। उस समय मदनी को कुछ ही घंटों के भीतर रिहा कर दिया गया था।

मदनी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामिक पैरोकार समूह हिफाजत-ए-इस्लाम बांग्लादेश ने उपदेशक को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की। मदनी इस समूह की केंद्रीय समिति का सदस्य है।

हिफाजत नेताओं ने कहा कि अगर मदनी को रिहा नहीं किया गया तो वे जोरदार आंदोलन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा