लाइव न्यूज़ :

इस्लामी नेताओं ने गाजा पर आपातकालीन बैठक की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:53 IST

Open in App

दुबई, 16 मई (एपी) गाजा की स्थिति को लेकर 57 सदस्यीय इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की रविवार को आपातकालीन डिजिटल बैठक हुई ताकि गाजा पट्टी पर इजराइल की सेना के हमले को रोका जा सके।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ आत्मार ने कहा, ‘‘फलस्तीनी लोगों की दुर्दशा से इस्लामिक दुनिया आज लहूलुहान है।’’

सऊदी अरब के विदेश मंत्री शहजादा फैसल बिन फरहान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि गाजा के खिलाफ इजराइल के सैन्य अभियान को खत्म करने की दिशा में काम किया जाए और तटीय क्षेत्र में सहायता पहुंचने दी जाए।

पश्चिमी तट के रामल्ला से फलस्तीन के विदेश मंत्री रियाद मालकी ने इजराइल पर बरसते हुए उसे ‘‘रंगभेदी देश’’ करार दिया जो ‘‘गाजा में हमारे लोगों के खिलाफ अपराध और क्रूरता कर रहा है।’’

उन्होंने इसे ‘‘कायराना हमले’’ करार देते हुए कहा, ‘‘हमें अल्लाह से कहने की जरूरत है कि हम अंतिम दिन तक विरोध करेंगे। हम पर लंबे समय से कब्जा है। यही समस्या की जड़ है।’’

उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू हुई हिंसा में 10 हजार लोग विस्थापित हुए हैं।

मालकी ने कहा, ‘‘फलस्तीनी लोगों के विरोध ने स्पष्ट कर दिया है कि यरूशलम ही लक्ष्मण रेखा है। इजराइल की हत्या मशीन से हमारे लोग नहीं डरेंगे।’’

बहरहाल, मालकी के फलस्तीनी प्राधिकरण का हमास और गाजा पट्टी पर नियंत्रण नहीं है जहां आतंकवादियों ने 2007 में सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोगलु ने इसी तरह का कड़ा रूख अपनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वी यरूशलम, पश्चिमी तट और गाजा में तनाव के लिए अकेले इजराइल जिम्मेदार है। पिछले हफ्ते इजराइल को दी गई हमारी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया गया।’’

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने इजराइल पर ‘‘नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध’’ करने के आरोप लगाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला