लाइव न्यूज़ :

अल अजीजिया मामले में नवाज शरीफ की अपील पर 18 सितंबर को सुनवाई करेगा इस्लामाबाद हाई कोर्ट

By भाषा | Updated: July 13, 2019 20:12 IST

Open in App

अल अजीजिया मामले में सजायाफ्ता एवं जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अपील पर सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने 18 सितंबर की तारीख तय की है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी खबर में कहा है कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने फ्लैगशिप इनवेस्टमेंट मामले में शरीफ की रिहाई के खिलाफ राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की अपील पर भी उसी दिन सुनवाई करेगा ।

दोनों अपील पर अदालत के दो न्यायाधीशों - न्यायमूर्ति आमिर फारूक और न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी - की पीठ सुनवाई करेगी । पाकिस्तान के कानून मंत्रालय ने अदालत की सिफारिश पर राष्ट्रीय जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरशद मलिक को उनके पद से हटा देने के एक दिन बाद अदालत ने इस सुनवाई की तारीख तय की है।

अल अजीजिया स्टील मिल्स मामले में मलिक ने ही शरीफ को सजा सुनाई थी । पिछले 24 दिसंबर को न्यायमूर्ति मलिक ने तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ को सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी । 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?