लाइव न्यूज़ :

पहले मिला ISIS से मिला बलात्कार का दंश, अब संतानों को छोड़ने के लिए मजबूर हैं महिलाएं

By भाषा | Updated: October 29, 2018 19:42 IST

विस्थापित यजीदियों के लिए उत्तरी इराक में बने एक शिविर में रह रही इस महिला ने बताया ‘‘उसे (मारिया को) छोड़ने की बात बेहद टीस देती है। वह मेरे कलेजे का टुकड़ा है, लेकिन मैं नहीं जानती कि क्या करूं।’’ 

Open in App

26 साल की एक यजीदी महिला का परिवार नये सिरे से जीवन की शुरुआत करने के लिए इराक से ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन यह महिला चाहते हुए भी अपने परिजनों के साथ नहीं जा सकती। इसका कारण, उसकी दो साल की बिटिया मारिया है जिसे महिला का परिवार अपने साथ कभी नहीं रखेगा।

इस महिला के साथ आईएस के लड़ाकों ने बलात्कार किया था जिसके बाद मारिया का जन्म हुआ। महिला के एक रिश्तेदार ने देखभाल करने का वादा कर मारिया को ले लिया और उसे बगदाद के एक अनाथालय में डाल दिया। यजीदी महिलाओं की कहानी कुछ इसी तरह की है।

विस्थापित यजीदियों के लिए उत्तरी इराक में बने एक शिविर में रह रही इस महिला ने बताया ‘‘उसे (मारिया को) छोड़ने की बात बेहद टीस देती है। वह मेरे कलेजे का टुकड़ा है, लेकिन मैं नहीं जानती कि क्या करूं।’’ 

पहचाने जाने के डर से यह महिला खुद को उम्म मारिया (मारिया की मां) कहती है। इस्लामिक स्टेट के कहर ने यहां यजीदी समुदाय के लोगों का जीवन तबाह कर दिया है। सैकड़ों पुरूषों और लड़कों को मार दिया गया, हजारों अपने घर छोड़ कर चले गए। उग्रवादियों ने महिलाओं को यौन गुलाम बना लिया। सामान की तरह उन्हें खरीदा और बेचा गया। यौन उत्पीड़न की शिकार इन महिलाओं में से कई अब मां बन चुकी हैं। 

इस वर्ष शांति के लिए नोबेल पुरस्कार नादिया मुराद को देने की घोषणा जब हुई तब यौन उत्पीड़न के पीड़ितों खास कर, आईएस के कहर से पीड़ित यजीदियों की दर्दनाक दास्तां की ओर दुनिया का ध्यान गया।

इराक और सीरिया से आईएस के सफाये के बाद लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो बलात्कार के बाद पैदा हुई संतानों को साथ नहीं रखना चाहतीं। लेकिन कुछ ऐसी संतानों को छोड़ना भी नहीं चाहतीं। यह अलग बात है कि ज्यादातर यजीदी परिवार ऐसी संतानों को अक्सर ठुकरा ही देते हैं।

यजीदी समुदाय में आम तौर पर गैर यजीदी पिता की संतान अस्वीकार कर दी जाती है। यह समुदाय आज भी इस परंपरा पर कायम है। त्रासदी तब और भयावह रूप ले लेती है जब पिता वही सुन्नी मुस्लिम कट्टरपंथी हो जो यजीदी समुदाय का नामो.निशान मिटाना चाहता था। इराकी कानून के तहत, बच्चों को मुस्लिम माना जाता है।

बहरहाल, महिलाओं के प्रति यजीदी समुदाय ने प्रगतिशील रूख अपनाया है। यजीदी आध्यात्मिक नेता बाबाशेख खिरतो हदजी इस्माइल ने 2015 में एक आदेश जारी किया कि उग्रवादियों के हाथों यौन उत्पीड़न की शिकार हुई महिलाएं ‘‘पवित्र’’ ही मानी जाएंगी। इस आदेश की वजह से यजीदी समाज में महिलाओं की सम्मानजनक वापसी की राह तो बन गई लेकिन बच्चों के लिए कुछ नहीं हुआ।

टॅग्स :आईएसआईएसरेपइराक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा