लाइव न्यूज़ :

सहारा में आईएसआईएस का सरगना मारा गया : फ्रांस के राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: September 16, 2021 09:17 IST

Open in App

बमाको (माली), 16 सितंबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि सहारा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू अल-वालिद-अल-सहारवी बुधवार देर रात मारा गया। राष्ट्रपति ने इसे फ्रांस की सेना की ‘‘ एक बड़ी उपलब्धी ’’ करार दिया।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि सहारवी को ‘‘फ्रांस के बलों ने मार गिराया’’ है, लेकिन इस संबंध में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

कट्टर आतंकवादी की मौत की खबरें माली में करीब एक सप्ताह से फैल रही हैं, हालांकि इस क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अल-सहरावी कहां मारा गया। इस्लामिक स्टेट समूह को माली और नाइज़र के बीच सीमा पर दर्जनों हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शव की शिनाख्त कैसे की गई।

फ्रांस की सेना साहेल क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों से लंबे वक्त से लड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल