लाइव न्यूज़ :

ISIS जुड़े संगठन ने पिछले साल भारत में आत्मघाती हमले की साजिश रची थी

By भाषा | Updated: November 6, 2019 08:53 IST

दुनिया भर में आईएसआईएस की 20 से ज्यादा शाखाएं हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकुछ संगठन हमलों को अंजाम देने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हैंआईएसआईएस की सभी शाखाओं में से आईएसआईएस-के वह संगठन है, जो अमेरिका के लिए चिंता की सबसे बड़ी वजह है।

आईएसआईएस के खुरासान समूह उर्फ आईएसआईएस-के ने पिछले साल भारत में आत्मघाती हमले की साजिश रची थी। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने सांसदों को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय खुफिया निदेशालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के कार्यकारी निदेशक रसल ट्रैवर्स ने मंगलवार को कहा कि आईएसआईएस की सभी शाखाओं में से आईएसआईएस-के वह संगठन है, जो अमेरिका के लिए चिंता की सबसे बड़ी वजह है।

भारतीय मूल की सांसद मैगी हसन के एक सवाल के जवाब में ट्रैवर्स ने कहा, “आईएसआईएस की शाखाओं एवं नेटवर्क में से, आईएसआईएस-के निश्चित तौर पर सबसे ज्यादा चिंतित करने वाला संगठन है।” मैगी द्वारा क्षेत्र में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की आईएसआईएस-के की क्षमता के बारे में पूछे जाने पर ट्रैवर्स ने कहा, “संगठन अफगानिस्तान के बाहर हमले करने के लिए उकसाता है। उसने पिछले साल भारत में आत्मघाती हमला करने की साजिश रची थी, जो नाकाम हो गई।”

हसन ने पिछले महीने अफगानिस्तान और पाकिस्तान का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान में आईएसआईएस से संबद्ध संगठन आईएसआईएस-के के तेजी से बढ़ रहे खतरों को लेकर अमेरिकी सेना की चिंताओं को सुना। उन्होंने कहा, “मैंने स्पष्ट तौर पर सुना कि आईएसआईएस-के अफगानिस्तान में न सिर्फ अमेरिकी बलों के लिए खतरा है, बल्कि अमेरिका पर हमला करने की भी साजिश रचता है।” पिछले हफ्ते ट्रैवर्स ने कहा था कि दुनिया भर में आईएसआईएस की 20 से ज्यादा शाखाएं हैं, जिनमें से कुछ संगठन हमलों को अंजाम देने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हैं। 

टॅग्स :आईएसआईएसअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल