लाइव न्यूज़ :

इराक-सीरिया से खदेड़े जा चुके इस्लामिक स्टेट का दावा, पाकिस्तान में बना लिया है नया 'इलाका'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2019 18:22 IST

इस्लामिक स्टेट एक आतंकवादी संगठन है। हाल ही में आईएस ने दावा किया कि वह भारत में पहली बार 'प्रांत' स्थापित करने में कामयाब हो गया है। इस्लामिक स्टेट दुनिया पर खलीफा राज कायम करना चाहता है।

Open in App

भारत अधिकृत कश्मीर में अपनी जडें जमाने के दावे के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शुक्रवार को दावा किया कि पाकिस्तान में भी उसने अपनी जड़ें जमा ली हैं। वीओए न्यूज में छपी एक स्टोरी के मुताबिक इस्लामिक स्टेट पाकिस्तान प्रोविंस ने अपने ग्लोबल प्रोपगैंडा चैनल अमाक न्यूज एजेंसी के जरिए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। इस विज्ञप्ति में इस समूह ने मस्तंग में एक पुलिस अधिकारी के हत्या की जिम्मेदारी ली।

इस समूह ने क्वेटा में बैन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) समूह से जुड़े कई लड़ाकों को मारने का भी दावा किया है। पाकिस्तान की अथॉरिटी ने देश में इस्लामिक स्टेट की किसी भी तरह कि उपस्थिति से इंकार किया है। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने देश के भीतर आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए इंटेलीजेंस आधारित ऑपरेशन चला रखा है।

हालांकि इस ग्रुप ने उस इलाके के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दिया जिस इलाके में वह अपना दावा जता रहा है।  इस्लामिक स्टेट ने पिछले महीने सब्जी बाजार में हुए सुसाइड ब्लास्ट के बारे में बताया कि उसमें शामिल अधिकांश सदस्य हजारा कम्युनिटि से थे। इस हमले में 20 लोग मारे गए थे जबकि दर्जनों लोग गंभीर तौर पर घायल हुए। 

इस्लामिक स्टेट ने हाल के दिनों में ज्यादा अटैक करना शुरू किया है। श्रीलंका में ईस्टर संडे बॉम्बिंग का भी क्रेडिट आईएस ने ही लिया जिसमें 250 से अधिक लोग मारे गए। 

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?