लाइव न्यूज़ :

आईएसआईएस, हयात तहरीर अल-शाम आतंकवादी समूह सीरिया में मजबूत हो रहा है : भारत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:44 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 29 सितंबर आईएसआईएस और हयात तहरीर अल-शाम जैसे कुख्यात आतंकवादी समूह सीरिया में लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। यह बात भारत ने कही। साथ ही कहा कि देश में लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष का सैन्य समाधान नहीं हो सकता है।

सीरिया (राजनीतिक) पर मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में संयुक्त सचिव (संरा आर्थिक एवं सामाजिक) श्रीनिवास गोटरू ने कहा कि पश्चिम एशिया में लंबे समय तक सुरक्षा और स्थिरता तभी प्राप्त की जा सकती है जब युद्धग्रस्त देश की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सीरिया में बाहरी कारकों की संलिप्तता और सीरिया तथा क्षेत्र में आतंकवाद में बढ़ोतरी पर इसके प्रभाव का जिक्र कर रहे हैं। आईएसआईएस और हयात तहरीर अल-शाम जैसे कुख्यात आतंकवादी संगठन सीरिया में मजबूत हो रहे हैं और महासचिव की हाल की रिपोर्ट में उनकी गतिविधियों का जिक्र किया गया है।’’

गोटरू ने कहा कि आईएसआईएस ने ऊर्जा ढांचों को भी निशाना बनाया है जबकि हयात तहरीर अल-शाम इदलिब में लगातार दबदबा बनाए हुए है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जांच दल की हालिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया।

गोटरू ने कहा, ‘‘यह गंभीर चिंता की बात है और इस पर ध्यान देने एवं कार्रवाई किए जाने की जरूरत है जो आईएसआईएस के अभियान का मुख्य हिस्सा है जिसमें सीरिया भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में लंबे समय तक सुरक्षा और स्थिरता को तभी हासिल किया जा सकता है जब सीरिया की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता को बचाया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात से आश्वस्त हैं कि सीरिया संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है और सीरिया के नेतृत्व में, सीरिया के द्वारा, संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में राजनीतिक प्रक्रिया को वहां बढ़ाया जाए।’’

गोटरू ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में सीरिया के राजनीतिक मार्ग पर कुछ प्रगतियां हुई हैं।

सीरिया पर प्रभाव वाले ‘‘महत्वपूर्ण देशों’’ ने भी अनौपचारिक रूप से वार्ता की है। सीरिया और रूस के बीच उच्च स्तर पर वार्ता हुई है।

भारत ने अपील की कि सभी बाहरी ताकत वहां विपरीत असर डालने से दूर रहें और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से राजनीतिक मार्ग और प्रशस्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल