लाइव न्यूज़ :

आईएसआईएस 2021 में हमले करने के लिए क्षमता हासिल कर रहा: संरा अधिकारी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 22:35 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 11 फरवरी संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधी प्रमुख ने सुरक्षा परिषद को आगाह किया है कि आईएसआईएस की ओर से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा फिर बढ़ रहा है और आतंकवादी समूह 2021 में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हमलों को अंजाम देने की क्षमता हासिल कर सकता है।

संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधी कार्यालय के अवर महासचिव व्लादिमीर वोरोंकोव ने बुधवार को सुरक्षा परिषद में चेतावनी दी कि दुनिया को इस तरह के नए हमलों को नाकाम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

वोरोंकोव ने ‘अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को आईएसआईएस के कारण उत्पन्न खतरे के बारे में महासचिव की 12वीं रिपोर्ट’ के बारे में कहा, ‘‘आईएसआईएस के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा फिर बढ़ रहा है। कोविड-19 के कारण कुछ आवश्यक प्राथमिकताओं के बावजूद यह आवश्यक है कि सदस्य देश इस ओर ध्यान दें और इसका मुकाबला करने के लिए एकजुट रहें।’’

वोरोंकोव ने कहा कि हालांकि भयावह आतंकवादी समूह ने महामारी का फायदा उठाने के लिए कोई उद्देश्यपूर्ण रणनीति विकसित नहीं की है लेकिन 2020 की दूसरी छमाही में समूह को पुनगर्ठित करने और गतिविधियां फिर शुरू करने के प्रयासों में तेजी आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इराक और सीरिया में यह आतंकवादी संगठन और अन्य युद्धग्रस्त क्षेत्रों में इससे संबंद्ध अन्य संगठन कोरोना वायरस के कारण बने हालात का फायदा उठा रहे हैं और हाइ-प्रोफाइल हमलों को अंजाम देकर अपने अभियान तेज कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आईएसआईएस के करीब 10,000 लड़ाके इराक और सीरिया में सक्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक