लाइव न्यूज़ :

ISIS सरगना बगदादी ने अमेरिकी हमले के दौरान खुद को उड़ा लिया, डीएनए और बायोमेट्रिक जांच पूरीः रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 27, 2019 13:04 IST

रक्षा अधिकारी को यह कहते हुए उद्धृत किया गया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि बगदादी ने हमले के दौरान खुद को उड़ा लिया।’’

Open in App
ठळक मुद्दे दुनिया को सबसे ज्यादा जिस व्यक्ति की तलाश थी सभवत: वह मारा गया। अप्रैल में वह पांच साल में पहली बार जिहादी संगठन द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में नजर आया था।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का कुख्यात सरगना अबू बकर अल-बगदादी अमेरिका के विशेष अभियान कमांडो द्वारा उत्तरपूर्वी सीरिया में शनिवार को किए गए हमले में मारा गया। रविवार को अमेरिकी मीडिया ने यह खबर प्रकाशितकी है। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी और इस संबंध में जानकारी रखनेवाले एक सूत्र को उद्धृत करते हुए ‘सीएनएन’ ने खबर प्रकाशित की है कि अंतिम रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। हालांकि डीएनए और बायोमेट्रिक जांच पूरी हो चुकी है।

रक्षा अधिकारी को यह कहते हुए उद्धृत किया गया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि बगदादी ने हमले के दौरान खुद को उड़ा लिया।’’ इसी बीच व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव होगन गिड्ले ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप रविवार सुबह में बड़ी घोषणा करनेवाले हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी को उद्धृत करते हुए सीएनएन ने कहा कि यह घोषणा विदेश नीति से जुड़ी है।

वहीं न्यूजवीक ने अपनी खबर में बताया है कि दुनिया को सबसे ज्यादा जिस व्यक्ति की तलाश थी सभवत: वह मारा गया। बगदादी ने खुद को खलीफा भी घोषित कर रखा था और वह सार्वजनिक तौर पर सिर्फ एक बार जुलाई 2014 में मोसुल के अल-नूरी मस्जिद में नजर आया था और इराक तथा सीरिया में इस्लामिक स्टेट के जन्म की घोषणा की थी। इस मस्जिद पर इराकी सुरक्षाबलों ने 2017 में कब्जा कर लिया था। इस साल अप्रैल में वह पांच साल में पहली बार जिहादी संगठन द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में नजर आया था।

टॅग्स :आईएसआईएसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा