लाइव न्यूज़ :

आईएसआई प्रमुख अंजुम ने मीडिया को उनकी तस्वीर, वीडियो जारी नहीं करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:06 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 29 दिसंबर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के नवनियुक्त प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मीडिया को उनकी तस्वीरें या वीडियो फुटेज जारी नहीं करें। मीडिया की एक खबर में बुधवार को यह कहा गया।

पाकिस्तान के असैन्य और सैन्य नेतृत्व के बीच लंबे गतिरोध के बाद पिछले महीने अंजुम को आईएसआई का महानिदेशक बनाया गया था। अंजुम ने लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की जगह ली। इस साल अगस्त में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद काबुल में एक रिपोर्टर के साथ हमीद की बातचीत का एक वीडियो सामने आया था।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने सोमवार को देश की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को मंजूरी दी थी। उच्च स्तरीय बैठक में आईएसआई के महानिदेशक भी शामिल हुए।

अखबार ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की खबर के मुताबिक पाकिस्तान सरकार द्वारा बैठक की जारी तस्वीरों और वीडियो-रिकॉर्डिंग में आईएसआई प्रमुख को छोड़कर अन्य सभी शीर्ष गणमान्य व्यक्ति नजर आए।

एक संघीय मंत्री ने अखबार को बताया कि आईएसआई प्रमुख ने सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिया था कि उनकी किसी भी बैठक में शामिल होने वाली तस्वीरें या वीडियो फुटेज जारी नहीं करें। खबर में कहा गया है कि यही वजह है कि अंजुम की नियुक्ति के बाद से मीडिया में उनकी कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं है।

पाकिस्तान के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अमजद शोएब के अनुसार, खुफिया सेवाओं का मूल सिद्धांत मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना और चुपचाप काम करना है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अतीत के ऐसे कई उदाहरण हैं जब सरकारी अधिकारियों द्वारा इस सिद्धांत का उल्लंघन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला