लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति नशीद की हत्या के प्रयास के लिए आईएस से सहानुभूति रखने वाला समूह जिम्मेदार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 01:18 IST

Open in App

माले, 26 जुलाई (एपी) मालदीव की पुलिस के मुताबिक मई में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद की हत्या की कोशिश के पीछे इस्लामिक स्टेट (आईएस) से सहानुभूति रखने वाला मालदीव का ही एक समूह जिम्मेदार था।

सहायक पुलिस आयुक्त मोहम्मद रियाज ने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में प्रमुख आरोपी, जिसकी पहचान केवल तसलीम के रूप में हुई है, को शनिवार को दक्षिणी अड्डू एटोल में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार तसलीम को 2017 में एक अपार्टमेंट में कथित तौर पर बम बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उस पर मुकदमा भी चलाया गया था, लेकिन वह मामला आगे नहीं बढ़ा और उसे अगले साल ही बिना स्पष्टीकरण के रिहा कर दिया गया।

नशीद छह मई को राजधानी माले में अपने घर के बाहर हुए बम विस्फोट में घायल हो गए थे। जांच के अनुसार बम घर में ही बनाया गया था और उसे पार्किंग में खड़ी हुई एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था। इस विस्फोट में ब्रिटेन के एक नागरिक समेत चार अन्य लोग भी घायल हुए थे।

सहायक पुलिस आयुक्त मोहम्मद रियाज ने शनिवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास के मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल