लाइव न्यूज़ :

'IS ने बनाई छोटे देशों को निशाना बनाने की नई रणनीति', श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा- मेरे देश को बख्श दो

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 2, 2019 09:01 IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा कि अधिकारियों को श्रीलंका के उन छोटे समूहों के संबंध में जानकारी प्राप्त है जो पिछले एक दशक से विदेश जाकर इस्लामिक स्टेट से प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी से कहा है कि मेरे देश को बख्श दो। ईस्टर पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बना कर किए गए हमलों में 253 लोगों की जान चली गई थी।यह श्रीलंका में हुए अब तक के सबसे खतरनाक हमलों में से एक था।

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने बुधवार (एक मई) को इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने छोटे देशों को निशाना बनाने की नई रणनीति निर्धारित की है। यह बात उन्होंने स्काई न्यूज से बात करते हुए कही है। बता दें, श्रीलंका में ईस्टर संडे पर हुए सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी से कहा है कि मेरे देश को बख्श दो। सिरिसेना ने कहा कि अधिकारियों को श्रीलंका के उन छोटे समूहों के संबंध में जानकारी प्राप्त है जो पिछले एक दशक से विदेश जाकर इस्लामिक स्टेट से प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

गौरतलब है कि ईस्टर पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बना कर किए गए हमलों में 253 लोगों की जान चली गई थी और अन्य 500 लोग घायल हुए थे। इस सीरिलय ब्लास्ट हमलों को नौ आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था। इन हमलों में 11 भारतीय समेत 40 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी। 

यह श्रीलंका में हुए अब तक के सबसे खतरनाक हमलों में से एक था। ये विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह पौने नौ बजे के करीब ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में हुए। कोलंबो के तीन पांच सितारा होटलों को भी निशाना बनाया गया था, जिनमें शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी को शामिल थे। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :श्रीलंकाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल