लाइव न्यूज़ :

बाफ्टा में इरफान खान, ऋषि कपूर को याद किया गया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 10:33 IST

Open in App

लंदन, 12 अप्रैल दिवंगत भारतीय अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर को बाफ्टा समारोह के ‘स्मृति’ खंड में याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रिंस फिलिप, अमेरिकी अभिनेता चाडविक बोसमैन और कनाडाई अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर को भी याद किया गया।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2020 में खान और कपूर का निधन हो गया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले इरफान खान ने कैंसर से दो साल जंग लड़ने के बाद 29 अप्रैल 2020 को 54 वर्ष की उम्र में दम तोड़ दिया था।

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने खान के निधन के एक दिन बाद ही, 30 अप्रैल को 67 वर्ष की आयु में दम तोड़ दिया था। वह भी कैंसर से पीड़ित थे।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन नौ अप्रैल 2021 को हो गया था।

कार्यक्रम में सीन कॉनरी, इयान होम, बारबरा विंडसर समेत कई अनेक दिवंगत कलाकारों को याद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात