लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के बाद आयरलैंड संसार का दूसरा देश, लगा जलवायु आपातकाल

By भाषा | Updated: May 10, 2019 16:22 IST

थुनबर्ग ने ट्वीट करके कहा, ‘‘आयरलैंड से बहुत अच्छी खबर!! अगला कौन है? ब्रिटेन को विश्व में ऐसा पहला देश होने का गौरव प्राप्त है. जिसने जलवायु आपातकाल घोषित किया। उसने एक मई को सांकेतिक तौर पर यह प्रस्ताव पारित किया। यह कदम लंदन में हुये आंदोलन के बाद उठाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयह आंदोलन एक्सटिंशन रिबेलियन इनवायरनमेंटल कैम्पेन समूह ने चलाया था। इस समूह का लक्ष्य 2025 तक हरित गैसों के उत्सर्जन की सीमा शून्य पर लाने और जैवविविधता के नुकसान को समाप्त करना है। आयरिश ग्रीन पार्टी के नेता और संसद में यह संशोधन पेश करने वाले इमॉन रॉयन ने इस निर्णय को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया।

आयरलैंड की संसद ने जलवायु आपातकाल घोषित कर दिया है। ब्रिटेन के बाद ऐसा कदम उठाने वाला वह संसार का दूसरा देश बन गया है। पर्यावरण को लेकर अभियान चलाने वाली स्वीडिश किशोरी ग्रेटा थुनबर्ग ने इसे ‘‘बहुत अच्छी खबर’’ बता फैसले की सराहना की है।

गुरुवार रात को संसदीय रिपोर्ट में एक संशोधन करके ‘‘जलवायु आपातकाल’’ घोषित किया गया और संसद से आह्वान किया गया कि ‘‘किस तरह से जांच कर वह (आयरिश सरकार) जैवविविधता को नुकसान के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया में सुधार कर सकती है।’’ यह संशोधन बिना मतदान स्वीकार कर लिया गया।

आयरिश ग्रीन पार्टी के नेता और संसद में यह संशोधन पेश करने वाले इमॉन रॉयन ने इस निर्णय को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया। 16 वर्षीय कार्यकर्ता थुनबर्ग पूरे यूरोप में एक अभियान चला रही हैं और वह हरित आंदोलन को लेकर मुखर हस्तियों में शुमार हो गईं हैं। उन्होंने दूसरे देशों से भी इसका अनुसरण करने का आग्रह किया है।

थुनबर्ग ने ट्वीट करके कहा, ‘‘आयरलैंड से बहुत अच्छी खबर!! अगला कौन है? ब्रिटेन को विश्व में ऐसा पहला देश होने का गौरव प्राप्त है. जिसने जलवायु आपातकाल घोषित किया। उसने एक मई को सांकेतिक तौर पर यह प्रस्ताव पारित किया। यह कदम लंदन में हुये आंदोलन के बाद उठाया गया था।

यह आंदोलन एक्सटिंशन रिबेलियन इनवायरनमेंटल कैम्पेन समूह ने चलाया था। इस समूह का लक्ष्य 2025 तक हरित गैसों के उत्सर्जन की सीमा शून्य पर लाने और जैवविविधता के नुकसान को समाप्त करना है। इस पहल को वैश्चिक स्तर पर वाम झुकाव वाले दलों का समर्थन हासिल है। 

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंटसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा