लाइव न्यूज़ :

आयरलैंड ने खून के थक्के जमने संबंधी रिपोर्ट के बाद ‘एस्ट्राजेनेका’ टीके पर लगाई रोक

By भाषा | Updated: March 15, 2021 08:25 IST

Open in App

लंदन, 15 मार्च (एपी) आयरलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने नॉर्वे में टीकाकरण के बाद खून के थक्के जमने संबंधी रिपोर्ट सामने आने के बाद ‘एस्ट्राजेनेका’ टीके के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दी है।

आयरलैंड के उप प्रमुख चिकित्सकीय अधिकारी डॉ. रोनन ग्लिन ने बताया कि नॉर्वे में चिकित्सकीय एजेंसी ने ‘एस्ट्राजेनेका’ टीका लगाए जाने के बाद वयस्कों में खून के थक्के जमने के चार मामलों की जानकारी दी है, जिसके बाद इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने की रविवार को सिफारिश की गई।

उन्होंने कहा कि हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि टीका और इन मामलों के बीच क्या संबंध हैं, लेकिन एहतियातन रोक लगाई गई है।

ब्रितानी-स्वीडिश कंपनी ‘एस्ट्राजेनेका’ ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘वह स्पष्ट वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर अपने कोविड-19 टीके का इस्तेमाल सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त करना चाहती है। लोगों की सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस मामले की समीक्षा की जा रही है, लेकिन उपलब्ध साक्ष्य इस बात की पुष्टि नहीं करते कि इन मामलों का कारण टीका लगाया जाना है।’’

इससे पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय संघ के चिकित्सकीय नियामक ने कहा था कि इस टीके और खून के थक्के जमने के मामलों के बीच कोई संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी