लाइव न्यूज़ :

ईरान ने अमेरिका से सुलेमानी की हत्या का बदला लेने का लिया संकल्प, अमेरिकी सेना को देश से बाहर करने के पक्ष में इराक सांसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 13:37 IST

उधर इराक की संसद ने रविवार को देश से अमेरिकी सेना को बाहर करने के पक्ष में मतदान किया। इन तीन घटनाक्रमों के बाद ईरान परमाणु बम बनाने के करीब जा सकता है, अमेरिका के खिलाफ तेहरान के प्रॉक्सी या सैन्य हमले भी देखने को मिल सकते हैं, जिसके बाद इस्लामिक स्टेट समूह के इराक में वापसी की आशंका बढ़ सकती है, जिससे पश्चिम एशिया की स्थिति और अधिक खतरनाक हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान ने सुलेमान की हत्या के जवाब में 2015 के परमाणु समझौते के बाकि हिस्से को रद्द करने का फैसला किया है।ट्रम्प ने कहा, ‘‘ यदि वे हमें जाने को कहते हैं, यदि यह मित्रवत रूप से नहीं किया जाता है, तो हम उन पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाएंगे।

बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की जगह लेने वाले नए जनरल इस्माइल घानी ने रविवार को अमेरिका से बदला लेने का संकल्प लिया है। ईरान ने सुलेमान की हत्या के जवाब में 2015 के परमाणु समझौते के बाकि हिस्से को रद्द करने का फैसला किया है।

उधर इराक की संसद ने रविवार को देश से अमेरिकी सेना को बाहर करने के पक्ष में मतदान किया। इन तीन घटनाक्रमों के बाद ईरान परमाणु बम बनाने के करीब जा सकता है, अमेरिका के खिलाफ तेहरान के प्रॉक्सी या सैन्य हमले भी देखने को मिल सकते हैं, जिसके बाद इस्लामिक स्टेट समूह के इराक में वापसी की आशंका बढ़ सकती है, जिससे पश्चिम एशिया की स्थिति और अधिक खतरनाक हो सकती है।

तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इराक की संसद में अपने सैनिकों को वहां से निकाले जाने के पक्ष हुए मतदान को लेकर इराक से अरबों डॉलर के मुआवजे की मांग की। ट्रम्प ने कहा, ‘‘ यदि वे हमें जाने को कहते हैं, यदि यह मित्रवत रूप से नहीं किया जाता है, तो हम उन पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाएंगे।

इन प्रतिबंधों से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध भी छोटे लगने लगेंगे। इराक में अमेरिका का सैन्य अड्डा ‘‘ बेहद महंगा है। यदि वे हमें इसके लिए भुगतान नहीं करते तो हम वापस नहीं जाएंगे।’’ घानी ने सोमवार को प्रसारित ईरान के सरकारी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। घानी ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।’’

गौरतलब है कि ईरान के साथ हुए बहुपक्षीय समझौते से अमेरिका के पीछे हटने और उस पर फिर से प्रतिबंध लगाने के जवाब में ईरान ने परमाणु समझौते से पीछे हटने से संबंधित अपने पांचवें कदम को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसावी ने टेलीविजन पर प्रसारित बयान में कहा था, ‘‘ पांचवें कदम के संबंध में फैसला पहले ही किया जा चुका है... लेकिन मौजूदा स्थिति पर विचार किया जा रहा है।

आज रात (रविवार रात) होने वाली अहम बैठक में कुछ अहम बदलाव किए जाएंगे। ’’ दरअसल, ईरान ने शुक्रवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में बगदाद में मेजर जनरल सुलेमानी (62) के मारे जाने के बाद बदला लेने का संकल्प लिया है। इस हमले में इराक के हशद अल शाबी अर्द्धसैनिक बल के उप प्रमुख भी मारे गए हैं।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने अपने शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए कोई जवाबी कार्रवाई की, तो उस पर अब तक का सबसे जोरदार हमला किया जाएगा।

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल