लाइव न्यूज़ :

इराकी हवाई ठिकाने पर राकेट से हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

By भाषा | Updated: April 19, 2021 01:26 IST

Open in App

बगदाद, 18 अप्रैल (एपी) इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित एक इराकी हवाईअड्डे पर रविवार को रॉकेट गिरे जिनकी चपेट में आने से दो इराकी सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

इराकी सेना के कमांडर मेजर जनरल दिया मोहसेन ने इराक की आधिकारिक संवाद एजेंसी को बताया कि बलाद हवाई ठिकाने के भीतर कम से कम दो रॉकेट धमाके हुए।

यह ठिकाना अमेरिकी प्रशिक्षकों का आवास है।

इस हमले से कुछ दिन पहले विस्फोटक लदे ड्रोन ने उत्तरी इराक के एक हवाईअड्डे के नजदीक अमेरिका नीत बलों को निशाना बनाया था जिससे इमारत में आग लग गई थी।

मोहसेन ने बताया कि हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा, हालांकि, ठिकाने के भीतर किसी अधिस्थापना को नुकसान नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक