लाइव न्यूज़ :

इराक: आतंकवादी हमले में एक की मौत, तीन घायल, हमले के पीछे हो सकता है इस्लामिक स्टेट का हाथ

By भाषा | Updated: September 3, 2018 17:24 IST

इराकी पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह हमला रविवार देर रात अश-शरकात के नजदीक खनोउका गांव में हुआ।

Open in App

समारा, तीन सितंबर (एएफपी) इस्लामिक स्टेट समूह के संदिग्ध जिहादियों ने बगदाद के पास एक मस्जिद के बाहर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह हमला रविवार देर रात अश-शरकात के नजदीक खनोउका गांव में हुआ।

यह उन अंतिम क्षेत्रों में है जिन्हें सरकारी बलों ने पिछले साल आईएस से छीन लिया था। यह इलाका राजधानी से करीब 100 किलोमीटर दूर है।

नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया, ‘‘80 वर्षीय एक व्यक्ति जब नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर आ रहा था उसी समय जिहादियों ने गोलियां चलायी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘गोलीबारी में तीन अन्य लोग घायल हो गये।’’ 

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

टॅग्स :इराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

कारोबारराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से बेफ्रिक भारत?, अगस्त में अब तक रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल खरीदा, पीएम मोदी ने दे रहे अमेरिका को झटका

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला