लाइव न्यूज़ :

इराकः वरिष्ठ कैमरामैन माजिद का निधन

By भाषा | Updated: April 17, 2021 15:18 IST

Open in App

बेरूत, 17 अप्रैल (एपी) समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) वीडियो प्रोड्यूसर और कैमरामैन के तौर पर 17 साल के करियर के दौरान इराक में विभिन्न संघर्षों को कवर करने वाले के. माजिद का निधन हो गया है। उनके संबंधियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह 64 साल के थे।

संबंधियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई जटिलताओं से उनकी मौत हुई। माजिद करीब तीन सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन बीते कुछ दिन से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

माजिद 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में इराक में लड़ाई छिड़ने के एक साल बाद मार्च 2004 में बगदाद में एपी से जुड़े थे। इस जंग के चलते इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को सत्ता गंवानी पड़ी थी। अपने करियर के दौरान माजिद ने सुरक्षा व्यवस्था बिखरने और वर्षों तक चले सांप्रदायिक खून-खराबे, अमेरिका के कब्जे, आतंकवादी संगठन अलकायदा के उदय और अंत में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई को कवर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा