लाइव न्यूज़ :

बगदाद: दोबारा हुई गिनती में इराकी राष्ट्रवादी धर्मगुरू सद्र को मिली जीत

By भाषा | Updated: August 10, 2018 09:40 IST

मई में हुए आम चुनावों के वोटों की दोबारा हुई गिनती के बाद राष्ट्रवादी शिया धर्मगुरू मुक्तदा सद्र के गठबंधन को जीत मिली है।

Open in App

बगदाद, 10 अगस्त : मई में हुए आम चुनावों के वोटों की दोबारा हुई गिनती के बाद राष्ट्रवादी शिया धर्मगुरू मुक्तदा सद्र के गठबंधन को जीत मिली है। इराक के चुनाव आयोग द्वारा की गयी इस घोषणा के साथ ही देश में आम चुनावों के तीन महीने बाद सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

चुनावों में धांधली के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आंशिक तौर पर वोटों की दोबारा गिनती करने के आदेश दिये थे। हालांकि दोबारा हुई गिनती के बाद भी सद्र और वामपंथियों का गठबंधन उन्हें मिली सभी 54 सीटें बचाने में कामयाब रहा है। गठबंधन के पास अब भी इराक की 329 सदस्यीय संसद में सबसे अधिक सीटें हैं।

वोटों की दोबारा गिनती में सिर्फ कॉन्क्वेस्ट गठबंधन को एक सीट का फायदा हुआ है। हालांकि वह अब भी दूसरे स्थान है लेकिन उसके पास पहले की 47 सीटों के मुकाबले अब 48 सीटें हैं। प्रधानमंत्री हैदर अल-आब्दी की पार्टी के पास महज 42 सीटें हैं।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद निवर्तमान राष्ट्रपति के पास संसद का सत्र बुलाने के लिए 15 दिन का वक्त होगा। इस दौरान उन्हें संसद सत्र आहूत कर नये राष्ट्राध्यक्ष का चुनाव कर गठबंधन सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। सद्र पहले ही शिया अम्मार अल-हकीम की अल-हकीमा के साथ गठबंधन कर चुके हैं। अल-हकीमा के पास 19 सीटें हैं। वहीं सद्र के दूसरे गठबंधन सहयोगी और निवर्तमान उपराष्ट्रपति इयाद अलावी के पास 21 सीटें हैं।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :इस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक