लाइव न्यूज़ :

इराक ने इस्लामिक स्टेट के शीर्ष कमांडर को गिरफ्तार करने का दावा किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:35 IST

Open in App

बगदाद, 11 अक्टूबर (एपी) इराक ने सोमवार को कहा कि उसने सीमा पार चलाए गए अभियान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक शीर्ष कमांडर और अल-कायदा के एक सदस्य को हिरासत में लिया है।

इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए आईएस कमांडर की पहचान सामी जसीम के रूप में की गयी है। सामी मारे गए आईएस प्रमुख अबू बकर अल-बगदादी के अंतर्गत काम करता था और आतंकवादी संगठन के वित्तीय कार्यों एवं लेन-देन की जिम्मेदारी संभालता था।

प्रधानमंत्री ने इसे इराकी सुरक्षाबलों द्वारा संचालित अब तक के सबसे कठिन सीमा पार खुफिया अभियानों में से एक करार दिया।

इराकी खुफिया अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि जसीम को विदेश में हिरासत में लिया गया था और कुछ दिन पहले ही उसे इराक लाया गया था।

जसीम अल-कायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी के साथ इराक में आतंकवादी संगठन के अभियानों को अंजाम देने का काम करता था। अल-जरकावी जॉर्डन का एक आतंकवादी था,जोकि 2006 में इराक में अमेरिकी सेना के हवाई हमले में मारा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा