लाइव न्यूज़ :

ईरान के शीर्ष नेता ने देश में निर्मित कोविड-19 टीके की खुराक ली

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:56 IST

Open in App

तेहरान, 25 जून (एपी) ईरान के शीर्ष नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने देश में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली।

खामेनेई ने कहा कि वह विदेश में निर्मित टीके की खुराक लेने के इच्छुक नहीं थे क्योंकि देश में निर्मित टीके का इंतजार करना बेहतर था और इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।

जनवरी में खामेनेई ने अमेरिका और ब्रिटेन के कोविड-19 रोधी टीकों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिए थे और उनका यह कदम पश्चिमी देशों के प्रति उनके अविश्वास को दिखाता है।

ईरान की दवा कंपनी शिफाफार्म्ड ने निष्क्रिय वायरस को आधार बनाकर कोवईरान बरेकत टीका तैयार किया और पिछले साल दिसंबर के अंत में इस टीके की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर अध्ययन शुरू हुआ था।

टीकों के आयात में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पिछले सप्ताह आपात इस्तेमाल के लिए इस टीके को मंज़ूरी दे दी। पश्चिमी एशिया में ईरान कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित है और टीकों के आयात में भी कई तरह की दिक्कतें हैं।

ईरान ने इस टीके के प्रभावी होने के संबंध में अब तक कोई आंकड़ा प्रकाशित नहीं किया है लेकिन उसका दावा है कि देश में निर्मित टीके की खुराक लेने वालों को खतरनाक वायरस से 85 प्रतिशत सुरक्षा मिलेगी।

ईरान के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण से 115 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 83,588 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादत लारी ने बताया कि इस अवधि में 10,820 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,150,949 हो गई।

ईरान ने बताया कि एक अन्य देश के सहयोग से वह एक टीके पर काम कर रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि ईरान और क्यूबा द्वारा संयुक्त तौर पर उत्पादित एक अन्य टीका आने वाले दिनों में महामारी के ख़िलाफ लड़ाई में शामिल हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी