लाइव न्यूज़ :

ईरान के सर्वोच्च नेता ने वैज्ञानिक की हत्या का बदला लेने का निश्चय प्रकट किया

By भाषा | Updated: November 28, 2020 16:59 IST

Open in App

तेहरान, 28 नवंबर (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता ने देश के भंग सैन्य परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक वैज्ञानिक की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए शनिवार को ‘सुनिश्चित दंड’ का आह्वान किया। ईरान ने इस कत्ल के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है।

इजराइल ने शुक्रवार को की गयी वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादा की हत्या के विषय पर अबतक कोई टिप्पणी नहीं की है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव के बीच वैज्ञानिकों की हत्या पर शक की सुई इजराइल पर उठती रही है।

मोहसिन पर जिस तरह से हमला किा गया वह बड़ी सावधानी से योजना बनाकर सैनिकों द्वारा घात लगाकर किया गया हमला जान पड़ता है।

इस हत्या से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आखिरी दिनों में अमेरिका एवं ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ने की आशंका है। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन कह चुके हैं कि उनका प्रशासन दुनिया की अन्य ताकतों के संग तेहरान के परमाणु करार पर लौट सकता है जिससे ट्रंप प्रशासन हट गया था।

पेंटागन ने शनिवार को घोषणा की थी उसने पश्चिम एशिया में यूएसएस निमित्ज विमानवाहक पोत को वापस भेजा है।

एक बयान में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनी ने फखरीजादा को ‘ देश का प्रमुख एवं प्रतिष्ठित परमाणु एवं रक्षा वैज्ञानिक’ बताया।

खामेनी ने कहा कि इस हत्या के बाद ईरान की प्राथमिकता ‘‘गुनाहगारों और उन लोगों को सुनिश्चित दंड देने की है जिन्होंने इसका आदेश दिया।’’

उन्होंने उसका ब्योरा नहीं दिया।

इससे पहले राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कोरोना वायरस पर सरकार के कार्यबल के साथ एक बैठक में इस हत्या के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला