लाइव न्यूज़ :

ईरान के सर्वोच्च नेता ने राष्ट्रपति पद के लिए रईसी के नाम का अनुमोदन किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:27 IST

Open in App

तेहरान ,तीन अगस्त (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई ने देश के राष्ट्रपति पद के लिए कट्टरपंथी नेता इब्राहिम रईसी के नाम का मंगलवार को आधिकारिक तौर पर अनुमोदन किया। रईसी दो दिन बाद राष्ट्रपति पद संभालने जा रहे हैं।

रईसी ऐसे वक्त में देश की कमान संभालने जा रहे हैं जब अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण न सिर्फ ईरान की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है बल्कि देश की मुद्रा रियाल कमजोर हुई है और आम जनता की मुश्किलें बढ़ी हैं। रईसी न्यायपालिका के पूर्व प्रमुख हैं और खामनेई के करीबी माने जाते हैं।

देश के सर्वोच्च नेता खामनेई ने अपने संबोधन में रईसी से ‘‘ देश के गरीब लोगों को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय मुद्रा में सुधार ’’ करने की अपील की है। अपने भाषण में उन्होंने देश के घरेलू मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करने और रईसी से स्थानीय स्तर पर निर्माण को बढ़ावा देने को कहा। इस दौरान उन्होंने रईसी के भ्रष्टाचार निरोधक अभियान की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा,‘‘ देश को सक्षम, प्रभावी और साहसिक प्रबंधन की जरूरत है।’’

रईसी ने बंद पड़ी परमाणु वार्ता का जिक्र किए बिना कहा कि वह ‘‘दमनकारी प्रतिबंधों को समाप्त कराने के प्रयास करेंगे’’ ताकि तबाह हुई अर्थव्यवस्था को संभाला जा सके।

गौरतलब है कि जून में हुए चुनाव में रईसी को भारी जीत मिली थी,वह बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल