लाइव न्यूज़ :

ईरान के सर्वोच्च नेता ने न्यायपालिका के नए प्रमुख की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:43 IST

Open in App

तेहरान, एक जुलाई (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता ने न्यायपालिका के नए प्रमुख की नियुक्ति की है जो हाल में राष्ट्रपति निर्वाचित हुए इब्राहिम रईसी का स्थान लेंगे । पहले इस पद की जिम्मेदारी रईसी संभालते थे।

सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को खबर दी कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने गुलाम हुसैन मोहसिनी अजहाई को न्यायपालिका के प्रमुख पद पर नियुक्त किया है और उनसे इंसाफ को बढ़ावा देने व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की गुजारिश की है। न्यायपालिका के पूर्व प्रमुख इब्राहिम रईसी ने जून में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है।

चौसठ वर्षीय अजहाई कट्टरपंथी मौलाना है। वह पहले न्यायपालिका के उप प्रमुख रह चुके हैं। वह महाधिवक्ता के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इससे पहले वह खुफिया मामलों के मंत्री थे।

खामनेई के पास ईरानी कानून के तहत न्यायपालिका के प्रमुख को नियुक्त करने के साथ-साथ सैन्य कमांडरों समेत अन्य वरिष्ठ पदों पर अधिकारियों को नियुक्त करने के अधिकार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?