लाइव न्यूज़ :

ईरान के सर्वोच्च नेता ने न्यायपालिका के नए प्रमुख की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:58 IST

Open in App

तेहरान, एक जुलाई (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता ने न्यायपालिका के नए प्रमुख की नियुक्ति की है जो हाल में राष्ट्रपति निर्वाचित हुए इब्राहीम रईसी का स्थान लेंगे । पहले इस पद की जिम्मेदारी रईसी संभालते थे।

सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को खबर दी कि सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने गुलाम हुसैन मोहसिनी अजहाई को न्यायपालिका के प्रमुख पद पर नियुक्त किया है और उनसे इंसाफ को बढ़ावा देने व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की गुजारिश की है। न्यायपालिका के पूर्व प्रमुख इब्राहिम रईसी ने जून में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है।

चौसठ वर्षीय अजहाई कट्टरपंथी मौलाना हैं। वह पहले न्यायपालिका के उप प्रमुख रह चुके हैं। वह महाधिवक्ता के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इससे पहले वह खुफिया मामलों के मंत्री थे।

खामेनेई के पास ईरानी कानून के तहत न्यायपालिका के प्रमुख को नियुक्त करने के साथ-साथ सैन्य कमांडरों समेत अन्य वरिष्ठ पदों पर अधिकारियों को नियुक्त करने के अधिकार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब