लाइव न्यूज़ :

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने विमानवाहक युद्धपोत अपने बेड़े में शामिल किया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:56 IST

Open in App

तेहरान, 19 नवंबर (एपी) अमेरिका के साथ विवाद जारी रहने के बीच ईरानी बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक भारी युद्धपोत अपने बेड़े में शामिल किया है जो हेलीकॉप्टर, ड्रोन और मिसाइल लांचर ढोने में सक्षम है।

इस पोत का नाम नौसेना के मारे गए कमांडकर अब्दुल्ला राउदकी के नाम पर रखा गया है। तस्वीरों में पोत पर ट्रक से दागी जाने वाली सतह से सतह पर मार करने में सक्षम मिसाइलें और विमान भेदी मिसाइलें लदी दिखाई देती हैं।

पोत पर चार छोटी तेज नौकाएं भी हैं। ये नौकाएं वैसी ही हैं जिनका उपयोग रिवोल्यूशनरी गार्ड फारस की खाड़ी में नियमित रूप से करता रहा है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड के अनुसार पोत की लंबाई 150 मीटर (492 फुट) है। अमेरिका के निमित्ज-श्रेणी के विमानवाहक पोतों की लंबाई 332 मीटर (1,092 फुट) है। ईरानी पोत पर रनवे नहीं है लेकिन हेलीकॉप्टर के लिए ‘लैंडिंग पैड’ है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के कमांडर एडमिरल अली रेजा तंगसिरी ने कहा कि उनके बल खाड़ी जलक्षेत्र से आगे भी गश्त करना चाहते हैं। हिंद महासागर में उपस्थिति ईरान का अधिकार है।

ऐसा प्रतीत होता है कि यह पोत अमेरिकी नौसेना के गश्ती बेड़े का जवाब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा