लाइव न्यूज़ :

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने सैन्य अभ्यास में क्रूज मिसाइलें दागीं

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:31 IST

Open in App

तेहरान, 21 दिसंबर (एपी) ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने मंगलवार को देश के दक्षिण क्षेत्र में एक बड़े सैन्य अभ्यास के दौरान क्रूज मिसाइलें दागीं।

समाचार एजेंसी ‘तसनीम’ की खबर के अनुसार, मिसाइलों के प्रकार और दूरी के बारे में नहीं बताया गया है। खबर में कहा गया कि पांच क्रूज मिसाइलों और कई ड्रोन ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्यों पर निशाना साधा।

बल ने पहले कहा था कि उसके पास 1,000 किलोमीटर (620 मील) की रेंज वाली क्रूज मिसाइल हैं। इसने कहा था कि उसके पास 2,000 किलोमीटर (1,250 मील) की दूरी तक मार करने वाली मिसाइल भी हैं, जो इस क्षेत्र में इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त संख्या से अधिक हैं।

ईरान ने सोमवार को यह सैन्य अभ्यास किया शुरू किया था। यह अभ्यास विश्व शक्तियों के साथ तेहरान के परमाणु समझौते को फिर से लागू करने के लिए वियना में वार्ता के विफल होने के कुछ दिनों बाद हो रहा है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ इजराइल एकतरफा कार्रवाई की बार-बार धमकी देता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें