लाइव न्यूज़ :

ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड ने तनाव के बीच सैन्य अभ्यास किया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:35 IST

Open in App

तेहरान, 20 दिसंबर (एपी) तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने सोमवार को देश के दक्षिण में एक बड़ा सैन्य अभ्यास किया। सरकारी टीवी चैनल ने यह जानकारी दी।

खबर में कहा गया कि बल का एयरोस्पेस विभाग, जमीनी सैनिक और नौसैनिक बल पांच दिवसीय अभ्यास में शामिल हुए जिसमें समुद्री बलों को रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्धाभ्यास करने के लिए तैयार किया। यह जलडमरूमध्य दुनिया भर में तेल के 20 प्रतिशत व्यापार का एक प्रवेश द्वार है।

यह अभ्यास विश्व शक्तियों के साथ तेहरान के बिखर चुके परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए वियना में वार्ता के विफल होने के कुछ दिनों बाद हो रहा है। ईरान अपनी परमाणु प्रगति में तेजी लाया है क्योंकि समझौते पर लौटने के लिए बातचीत में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष जारी है जिससे इजराइल और अन्य क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी चिंतित हैं। इजराइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की बार-बार धमकी दी है।

एक शीर्ष गार्ड कमांडर जनरल घोलमाली रशीद ने ईरान के खिलाफ किसी भी इजराइली सैन्य कार्रवाई के लिए कड़ी प्रतिक्रिया की कसम खाई है।

अर्ध-सरकारी ‘मेहर’ समाचार एजेंसी ने उनके हवाले से कहा कि ईरानी सेना "सभी ठिकानों, केंद्रों, रास्तों और स्थान पर बिना किसी देरी के मुंहतोड़ कार्रवाई" शुरू करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल