लाइव न्यूज़ :

ईरान के राष्ट्रपति ने कोविड-19 की संभावित अगली लहर को लेकर आगाह किया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:41 IST

Open in App

तेहरान, तीन जुलाई (एपी) ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 की एक और लहर आ सकती है। इससे पहले स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के प्रसार को लेकर आगाह किया था।

महामारी को लेकर गठित राष्ट्रीय कार्यबल की बैठक में रूहानी ने लोगों से अपनी गर्मियों की छुट्टियां स्थगित करने और भीड़ जमा होने से बचने का आह्वान किया, खास तौर पर डेल्टा स्वरूप के प्रसार के मद्देनजर जिसका सबसे पहले भारत में पता चला था। ईरान के कई शहरों और कस्बों से डेल्टा स्वरूप से संबंधित संक्रमण के मामले आ रहे हैं।

रूहानी की वेबसाइट पर कहा गया, ‘‘देश में संक्रमण की पांचवीं लहर आने को लेकर चिंता है। दक्षिणी प्रांतों में और सख्त कदम उठाने की जरूरत है क्योंकि वहां वायरस के डेल्टा स्वरूप ने घुसपैठ कर ली है।’’

गौरतलब है कि ईरान दुनिया और पश्चिम एशिया के उन देशों में शामिल है जो महामारी से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी तेहरान और 90 से अधिक शहरों को रेड जोन घोषित किया गया है जिसके तहत 70 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करना होता है। इसके साथ ही ऐसे क्षेत्रों में सिनेमाघर, जिम और रेस्तरां सहित तमाम सार्वजनिक स्थल बंद कर दिए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल