लाइव न्यूज़ :

ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन फिर से शुरू हुआ

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:28 IST

Open in App

तेहरान, तीन जुलाई (एपी) ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली उत्पादन फिर से शुरू हो गया है। संयंत्र को दो सप्ताह पहले आपात स्थिति में बंद कर दिया गया था। सरकारी टीवी चैनल की एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई है।

खबर में ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता मुस्तफा रजबी मशहदी के हवाले से कहा गया है कि बुशहर संयंत्र में ऊर्जा उत्पादन का काम फिर से शुरू हो गया है। मशहदी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन पिछले हफ्ते ईरान के परमाणु विभाग ने कहा था कि इंजीनियर संयंत्र के क्षतिग्रस्त जनरेटर की मरम्मत का काम कर रहे हैं।

आधिकारिक आईआरएनए समाचार एजेंसी की खबर में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) में ईरान के प्रतिनिधि काजिम घरीबाबादी ने शनिवार को कहा कि आईएईए के सुरक्षा विभाग प्रमुख मस्सीमो अपारो आने वाले दिनों में ईरान का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि अपारो का दौरा नियमित सुरक्षा जांच से संबद्ध है और तेहरान में उनके द्वारा कोई वार्ता किये जाने की योजना नहीं है।

उनहोंने कहा कि ईरान आईएईए के निरंतर संपर्क में है।

वहीं, अधिकारियों ने ईरान को मरम्मत के वास्ते उपकरणों की खरीद से रोकने के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण इस साल की शुरुआत में बुशहर को बंद किए जाने की संभावना को लेकर आगाह किया था।

बुशहर ईरान में नहीं, रूस में उत्पादित यूरेनियम से संचालित होता है और इसकी निगरानी संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) करती है।

आईएईए ने स्वीकार किया है कि उसे संयंत्र से जुड़ी खबरों की जानकारी है, लेकिन उसने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल