लाइव न्यूज़ :

माजिद मजिदी की फिल्म ‘सन चिल्ड्रन’ ऑस्कर में ईरान की आधिकारिक प्रविष्टि

By भाषा | Updated: November 9, 2020 18:28 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, नौ नवंबर ईरान के विख्यात फिल्मनिर्माता माजिद मजिदी की फिल्म ‘सन चिल्ड्रन’ को 93वें अकेडमी अवॉर्ड के लिए ईरान की तरफ से आधिकारिक तौर पर नामित किया गया है। यह फिल्म बाल श्रम के बारे में है और यह सर्वश्रेष्ठ अंतररराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में ईरान की आधिकारिक प्रविष्टि है।

वराइटी की खबर के अनुसार ऑस्कर समारोह के लिए ईरानी सिनेमा के प्रतिनिधियों ने रविवार को यह घोषणा की।

चयन समिति ने बताया कि उन्होंने 90 फिल्मों की स्क्रीनिंग की और अंतिम चुनिंदा फिल्मों में ‘वॉलनट ट्री’, ‘याल्डा: ए नाइट फॉर फॉरगिवनेस’ और ‘केयरलेस क्राइम’ शामिल हुई।

ऑस्कर के लिए ईरान का प्रतिनिधित्व करने वाली यह मजीदी की छठी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘चिलड्रन्स ऑफ हेवन’ 1998 में अंतिम नामित सूची में जगह बनाने में कामयाब रही थी लेकिन यह पुरस्कार जीत नहीं सकी। उस साल इटली की फिल्म ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’ को यह पुरस्कार दिया गया था।

यह फिल्म ईरान में बाल श्रम, असमानता और देश के स्कूली प्रणाली में विसंगतियों के बारे में है। ऑस्कर समारोह में ईरान की फिल्म ‘ ए सेपरेशन’, ‘ द सेल्समैन’ क्रमश: 2012 और 2017 में विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीत चुकी है और इन दिनों ही फिल्मों का निर्देशन मशहूर फिल्मनिर्माता असगर फरहादी ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला