लाइव न्यूज़ :

ईरान के नये राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र में अपने पहले भाषण में अमेरिका पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 22, 2021 10:14 IST

Open in App

दुबई, 22 सितंबर (एपी) ईरान के नये राष्ट्रपति ने पद संभालने के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र में भाषण देते हुए अपने देश पर युद्ध के एक तंत्र के रूप में लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों पर निशाना साधा। उन्होंने इस मंच का इस्तेमाल क्षेत्र में वाशिंगटन की नीतियों और अमेरिका के भीतर बढ़ती राजनीतिक फूट को दृढ़तता से सामने रखने के लिए किया।

राष्ट्रपति इब्राहिम राइसी ने अपने उदारवादी पूर्ववर्ती हसन रूहानी के संयुक्त राष्ट्र महासभा में पूर्व में दिए गए भाषणों की तुलना में अमेरिकी विदेश नीति पर अधिक आलोचनात्मक एवं तीखा रुख अपनाया।

पिछले महीने चुनाव के बाद शपथ लेने वाले राइसी एक रूढ़िवादी मौलवी और पूर्व न्यायपालिका प्रमुख हैं जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी के रूप में देखा जाता है।

उनके भाषण में शिया-नेतृत्व वाला राष्ट्र सख्त अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद दुनिया में अपनी जगह कहां पर देखता है, इसकी झलक दिखायी देती है। इन प्रतिबंधों ने देश की अर्थव्यवस्था और आम ईरानी नागरिकों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

राइसी ने कहा, “प्रतिबंध दुनिया के देशों के साथ अमेरिका के युद्ध का नया तरीका है।” साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान ऐसी आर्थिक सजा “मानवता के खिलाफ अपराध” के समान है।

अमेरिकी प्रतिबंधों में भले ही मानवीय सहायता की रियायत दी गई हो लेकिन इसने दवाओं और उपकरणों की अंतरराष्ट्रीय खरीद को मुश्किल बना दिया। ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण की कई लहरें आईं जिनमें करीब 1,18,000 लोगों की मौत हुई जो क्षेत्र में सर्वाधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!