लाइव न्यूज़ :

ईरान की सेना ने ओमान की खाड़ी के तट पर युद्धाभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:01 IST

Open in App

तेहरान, 19 जनवरी ईरान की सेना ने मंगलवार को ओमान की खाड़ी के तट पर युद्धाभ्यास की शुरुआत की। यहां के सरकारी टीवी चैनल ने यह जानकारी दी।

अमेरिका द्वारा परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ाए गए दबाव से बढ़े तनाव के बाद ईरान की ओर से किए जाने वाले सैन्य अभ्यास की यह नई श्रृंखला है।

खबरों के मुताबिक कमांडो टुकड़ियां और विमानों से युद्ध के मैदान में उतारे जाने वाले जवान इस वार्षिक अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इनके साथ ही लड़ाकू विमान, हेलीकॉटर, सैन्य मालवाहक विमान भी युद्धाभ्यास का हिस्सा हैं। पूरे युद्धाभ्यास की निगरानी ईरान की नेशनल आर्मी के प्रमुख अब्दुल रहीम मोसावी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन पर परमाणु करार को लेकर दबाव बनाने की रणनीति के तहत ईरान ने सैन्य तैयारियों को तेज किया है। इस समझौते से अमेरिका को निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलग कर लिया था। बाइडन ने कहा कि अमेरिका, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए इस बहुपक्षीय समझौते में वापस आ सकता है।

इससे पहले गत शनिवार को ईरान के अर्धसैनिक बल रिवल्यूशनरी गार्ड ने और गत बृहस्पतिवार को नौसेना ने युद्धाभ्यास किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी